लखनऊ से सूचना है कि दैनिक जागरण से एक और विकेट गिरा है. यहां काम करने वाले रिपोर्टर निशांत यादव के बारे में जानकारी मिल रही है कि उन्होंने लखनऊ में ही अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर से नाराजगी के कारण लोग लगातार दैनिक जागरण छोड़ रहे हैं.
नेशनल दुनिया, शामली के ब्यूरो चीफ बनाए गए हैं शाहनवाज अली. शाहनवाज ने दैनिक जागरण, शामली से 2001 में करियर की शुरुआत की थी. 2009 में हिंदुस्तान, मेरठ की लांचिंग के दौरान मुजफ्फरनगर ब्यूरो आफिस में रिपोर्टिंग करते थे. 2010 में अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया. मार्च 2011 में इन्होंने मुजफ्फरनगर में बतौर सब एडिटर काम शुरू किया. 2012 में भागलपुर बिहार ट्रांसफर किए जाने पर इस्तीफा दे दिया. अब वो अपनी नई पारी नेशनल दुनिया के शामली ब्यूरो चीफ के रूप में शुरू कर चुके हैं. उन्होंने तीन मई को वीरेंद्र आजम सहारनपुर के साथ नेशनल दुनिया ज्वाइन किया.





