टीआरपी और टैम के बवाल से अब ढेर सारे चैनल पीछा छुड़ाने लगे हैं. लंबा चौड़ा पैसा देकर टैम में शामिल होना टीवी वालों को अब अच्छा नहीं लग रहा है. इसी कारण कई चैनलों ने टैम को गुडबाय बोलना शुरू कर दिया है. श्रीअधिकारी ब्रदर्स टेलिविजन नेटवर्क लिमिटेड के तीनों चैनल मस्ती, दबंग और धमाल टैम रेटिंग से बाहर हो गए हैं.
श्रीअधिकारी ब्रदर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, मार्कंड अधिकारी का कहना है कि हमने तीनों चैनलों को टैम रेटिंग से बाहर निकाल लिया है. लोग रेटिंग की वैल्यू को इतना अधिक महत्व दे रहे हैं. रेटिंग के इस खेल में टैम के प्रति ब्रॉडकॉस्टर्स का असंतोष बढ़ता ही जा रहा है. एमएसएम, एनडीटीवी, टीएनएन और साथ ही नेटवर्क18 ने टैम की सदस्यता समाप्त करने पर सहमति बना ली है.





