हिंदुस्तान में एक चर्चा बहुत तेज है कि नवीन जोशी की लखनऊ से विदाई होने वाली है. उन्हें पटना भेजे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. लखनऊ में कौन आएगा, इसको लेकर दो चर्चाएं हैं. या तो तीरविजय सिंह को संपादक बनाकर लखनऊ बिठाया जाएगा या फिर केके उपाध्याय को पटना से लखनऊ भेजा जाएगा. दोनों ही लोग हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशिशेखर के बुहत करीबी हैं.
सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल पर फैसला हफ्ते भर के भीतर होना है. बनारस, मेरठ, अलीगढ़ आदि यूनिटों में फेरबदल के बाद अब सबकी निगाहें लखनऊ में होने वाले फेरबदल पर है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





