Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पत्रकारों की गोष्ठी में रिजवान अहमद बोले- पुलिस और जीआरपी की छवि आम जन में ठीक नहीं है

राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक रिजवान अहमद ने पत्रकारों से कहा है कि वह अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन करें क्योकि उनकी कलम में बड़ी ताकत है। समाज को दिशा देने तथा समाज के उत्थान में उनकी अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि पत्रकारों को अपनी खबर को सावधानीपूर्वक चलाना चाहिये तथा ऐसी खबर से बचना चाहिये, जिससे सामाजिक विद्वेष फैले। राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक ने विभाग के भ्रष्ट व कामचोर पुलिस कर्मियों के विरूद्ध जंग का ऐलान करते हुये चेतावनी दिया कि वह ऐसे लोगो को विभाग में नहीं रहने देंगे।

राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक रिजवान अहमद ने पत्रकारों से कहा है कि वह अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन करें क्योकि उनकी कलम में बड़ी ताकत है। समाज को दिशा देने तथा समाज के उत्थान में उनकी अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि पत्रकारों को अपनी खबर को सावधानीपूर्वक चलाना चाहिये तथा ऐसी खबर से बचना चाहिये, जिससे सामाजिक विद्वेष फैले। राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक ने विभाग के भ्रष्ट व कामचोर पुलिस कर्मियों के विरूद्ध जंग का ऐलान करते हुये चेतावनी दिया कि वह ऐसे लोगो को विभाग में नहीं रहने देंगे।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बलिया शाखा द्वारा गुरूवार को बिल्थरा रोड के जायसवाल धर्मशाला में आयोजित चौथा स्तम्भ और चुनौतियां विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये श्री अहमद ने पत्रकारों की महत्ता, उनके कर्तव्य व समाज उत्थान में उनकी भूमिका पर विषद रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों को भी रेखांकित किया। राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक ने रचनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता पर विशेश रूप से बल देते हुये चिंता प्रकट किया कि नैतिक व मानवीय मूल्यों में कमी आ रही है। उन्होंने देश के गौरवशाली परम्परा व मिली जुली तहजीब का बखान करते हुये लोगो से इस धरोहर को संजोकर रखने का आहवान किया।

राजकीय रेलवे पुलिस की बदशक्ल छवि से चितिंत विभाग के महानिदेशक रिजवान अहमद ने अपील की कि पुलिस कर्मी अपने कार्य, व्यवहार व आचरण में सुधार लायें अन्यथा इसके अंजाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस व जीआरपी की छवि आम जन में ठीक नहीं है। आम जन में यह धारणा है कि जीआरपी के लोग ही अपराध करते हैं। यह धारणा सही नहीं है। 5 फीसदी पुलिस कर्मी ही जनता को त्रस्त करते है, जिससे विभाग की छवि खराब होती है। 5 फीसदी पुलिस कर्मी ही रक्षक के रूप में भक्षक हैं। अपने गृह क्षेत्र में मिले सम्मान से आहलादित श्री अहमद ने कहा कि घर में मिले सम्मान से उन्हे बेहद हर्ष का अनुभव हो रहा है। राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों के समक्ष विश्वसनीयता व निष्पक्षता बड़ी चुनौती है।

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकारों को अपनी लेखनी का प्रयोग जनकल्याण के लिये करना चाहिये। उन्होंने अखबारो व इलेक्ट्रानिक मीडिया में नकारात्मक खबरों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि ऐसी खबरें नहीं छपनी चाहिये, जिससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ता तथा सामाजिक परिवेश दूशित होता हो। उन्होने आश्वस्त किया कि मणिसाना आयोग की रपट को लागू कराने का मामला वह लोकसभा के आगामी सत्र में उठायेंगे। पेड न्यूज के मामले में भी वह काफी मुखर हैं।

इस मौके पर अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक जय प्रकाश अंचल, उप जिलाधिकारी मुनव्वर अली, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, धर्मदेव यादव, अशोक जायसवाल, शिव कुमार हेमकर, विजय यादव, अभयेश मिश्र, घनश्याम गुप्ता, नवीन मिश्र, राजेश ओझा, शशिकान्त ओझा, पशुपति नाथ, डाक्टर अखिलेश सिंहा, कृष्ण कान्त पाठक, अमित कुमार, अमर नाथ गुप्ता सहित अनेक लोगो ने विचार रखे। अरशद हिन्दुस्तानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर हुआ। अध्यक्षता बनवारी लाल जालान व संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर ने किया।

प्रस्तुति : अनूप कुमार हेमकर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...