Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

पति का आरोप- मेरी पत्नी लक्ष्मी गौतम, जो सपा विधायक है, आजकल अपने प्रेमी के साथ रह रही

चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वार्ष्‍णेय का कहना है कि उनकी पत्नी लक्ष्मी जो विधायक हैं, आजकल अपने प्रेमी मुकुल अग्रवाल के साथ रह रही हैं। सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वार्ष्‍णेय रात के अंधेरे में टीडीआई सिटी कालोनी में के ई ब्लाक के फ्लैट में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। फ्लैट में चंदौसी के मुकुल अग्रवाल को देखकर वह भड़क गए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वार्ष्‍णेय का कहना है कि उनकी पत्नी लक्ष्मी जो विधायक हैं, आजकल अपने प्रेमी मुकुल अग्रवाल के साथ रह रही हैं। सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वार्ष्‍णेय रात के अंधेरे में टीडीआई सिटी कालोनी में के ई ब्लाक के फ्लैट में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। फ्लैट में चंदौसी के मुकुल अग्रवाल को देखकर वह भड़क गए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

दिलीप का दावा है कि लक्ष्मी गौतम उनकी पत्नी हैं, वह यहां प्रेमी मुकुल अग्रवाल के साथ रह रही हैं। लक्ष्मी का कहना है कि दिलीप वार्ष्‍णेय से उनकी शादी नहीं हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। साथ-साथ रहने के दौरान उनके दो बच्चे भी हैं। अब दिलीप से उनके कोई संबंध नहीं हैं। उनका कहना था कि दिलीप वार्ष्‍णेय उनको बदनाम करने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। उन्होंने मुकुल अग्रवाल को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए प्रेमी होने से इंकार किया।

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक दिलीप वार्ष्‍णेय के साथ ही वर्ष 2005 में लक्ष्मी गौतम भी शिक्षा मित्र थीं। दोनों के बीच वहीं संबंध हो गए और दोनों चंदौसी में बिना शादी के ही साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लक्ष्मी गौतम अनुसूचित जाति की हैं, जबकि दिलीप वैश्य हैं। विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट चंदौसी से लक्ष्मी गौतम अपने पिता की जाति के आधार पर ही नामांकन कराने में सफल रहीं। दलित व वैश्य वोट के आधार पर वह जीत भी गईं। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए, साथ ही लक्ष्मी गौतम ने भी पति के नाम की जगह कई अभिलेखों में दिलीप वार्ष्‍णेय का नाम लिखा।

इससे पहले, बीवी से अप्राकृतिक सेक्‍स और दहेज उत्‍पीड़न के आरोपी यूपी के फिरोजाबाद से बसपा के घोषित लोकसभा प्रत्‍याशी चौधरी बशीर का मामला सामने आया। चौधरी बशीर के खिलाफ कुकर्म और दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से उनकी बस्ती गरमा गई है। बीवी द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बाद समाज के लोग भी बशीर के पाले में खड़े होने से बच रहे हैं। बशीर की बस्ती में सोमवार रातभर चली पंचायत के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका। उधर पुलिस ने बशीर की बीवी के कलमबंद बयान के बाद मेडिकल टेस्‍ट कराया है।

बिहार में जेडी (यू) नेता भगवान कुशवाहा भी ऐसे ही मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। विधवा रीता के यौन शोषण के मामले में गुरुवार को पुलिस तथा मजिस्ट्रेट की निगरानी में डीएनए टेस्ट के लिए कुशवाहा और रीता के साथ उसकी दो बेटियों के खून के नमूने लिए गए। डीएनए टेस्ट का आदेश शेखपुरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने दिया है। कुशवाहा चेवाड़ा ब्लॉक जदयू के अध्यक्ष हैं। पुलिस ने बताया कि कुशवाहा पर उनके ही गांव बेलखुंडी की विधवा रीता देवी ने शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की प्राथमिकी अरियरी थाना में 27 जून, 2012 को दर्ज हुई थी। रीता ने कुशवाहा को अपनी दो बेटियों का बाप भी बताया है। (भास्कर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...