झांसी। एक जून को एक वरिष्ठ पत्रकार दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए बीच-बचाव करने के लिए मैदान में आ गए. जब यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी तो उसने वरिष्ठ पत्रकार पर कातिलाना हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्रकार की शिकायत नहीं दर्ज की।
पुलिस ने घायल पत्रकार को अस्पताल तक पहुंचाना उचित नहीं समझा. जब मामले के संबंध में पत्रकार की पत्नी ने पुलिस से जानकारी चाही तो पुलिस ने पत्रकार की पत्नी को गुमराह कर दिया। झांसी में एक जून शुक्रवार की शाम इलाइट चौराहे पर एक पत्रकार को जेल भेजने के विरोध में छरियापुरा निवासी शकील अली हाशमी अपने साथियों के साथ धरना दे रहे थे।
इसी बीच आवास विकास कालोनी निवासी नासिर जैदी यहां से गुजरे तो शकील अली हाशमी व उसके साथियों ने नासिर जैदी के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। सभी ने नासिर को दबोच लिया। उसी दौरान वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन झा अपने दफ्तर से काम निपटाकर घर को जा रहे थे।
झगड़ा होते देख उन्होंने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हमला करने वालों को समझाने का प्रयास किया। नासिर जैदी पर हमला करने वाले लोगों पर समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने नासिर को छोड़कर पवन झा पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल पत्रकार पवन झा, नासिर जैदी तथा शकील हाशमी को थाने में बैठा लिया।
तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पत्रकार झा ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने के भरसक प्रयास किए पर पुलिस के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेजा और न्यायालय से तीनों को जेल भेज दिया गया।
उपरोक्त न्यूज को पढ़ने के लिए न्यूज की कटिंग के उपर ही क्लिक कर दें.






