मै इंडिया न्यूज हरियाणा में हरियाणा जिले का एक रिपोर्टर हूं. यह चैनल जबसे शुरू हुआ तबसे मैं इससे रिपोर्टर के रूप में जुड़ा हुआ हूं. रात दिन एक करके मैंने काम किया. परन्तु इण्डिया न्यूज की तरफ से हरियाणा के हम सभी रिपोर्टरों को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं. हरियाणा में 70 के आस-पास लोग काम करते हैं जिनके 15 महीनों के न्यूज के पैसे चैनल ने रोक लिए हैं.
चैनल प्रबंधन हम लोगों से काम तो कुत्ते की तरह लेते हैं परन्तु पैसे मांगने पर ऊपर के अधिकारियों से बात करने की बात कह देते हैं. ऊपर का कोई नम्बर नहीं देता कि किससे बात करें. हमारी हालत बाद से बदतर हो रही है. घर में चूल्हे जलने बंद होने जा रहे हैं क्योंकि डेढ़ साल की सेलरी रोक ली गई है. हमें तब उम्मीद जगी थी जब दीपक चौरसिया ने कमान सम्भाली थी परन्तु उसके बाद और भी बुरा हाल हो गया है. आपसे निवेदन है कि हमारी कोई सहायता करें. भड़ास के बारे में सुना है कि यह स्ट्रिंगर की काफी मदद करता है. आप इस को भी फ्लैश करें.
एक रिपोर्टर
इंडिया न्यूज हरियाणा
(भड़ास को मिले एक मेल पर आधारित)





