Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा क्यू शॉप के प्रोडक्ट में मिलावट, सचिन-धोनी समेत 14 के खिलाफ मुकदमा

हरिद्वार : ''आओ करें मिलावट से जंग'' के विज्ञापन से कमाई करने वालों को कोर्ट के चक्कर काटना पड़ सकता है. सहारा क्यू शॉप के विज्ञापन में मिलावट रहित उत्पाद का दावा करने वाले भारतीय क्रिकेटर भ्रामक विज्ञापन के मामले में फंस गए हैं. सहारा क्यू शॉप के सरसों तेल में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा, आठ क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, सुरेश रैना और जहीर खान व दो फिल्मी सितारों प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन समेत 14 के खिलाफ एडीएम हरिद्वार की कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है.

अब विभाग ने सरसों के तेल में मिलावट मामले में उत्पाद के प्रचार करने वालों के अलावा निर्माता, वितरक व डिपो संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है. विभाग की ओर से बताया कि सहारा क्यू शॉप के अधिकृत वेबसाइट पर चेयरमैन मैसेज में प्रोडक्ट को सौ फीसदी शुद्ध और बेस्ट क्वालिटी का दावा किया है. इसलिए विभाग ने सहारा क्यू शॉप के मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन सुब्रत राय सहारा को भी सरसों तेल में मिलावट की पुष्टि पर पार्टी बनाया है.

खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी (रूड़की) दिलीप जैन ने बताया कि 26 दिसंबर 2012 को बहादराबाद स्थित सहारा क्यू शॉप के डिपो से सरसों तेल, जैम व बेसन के सैंपल लिए थे, जिसे जांच को रूद्रपुर स्टेट लैब भेजा था. स्टेट लैब में उत्पादों में मिस लीडिंग (मिथ्या प्रचार) की पुष्टि हुई थी. इस पर विभाग ने सहारा क्यू शॉप को नोटिस भेजा. सहारा क्यू शॉप ने स्टेट लैब रिपोर्ट को चुनौती दी. इसके बाद विभाग ने उत्पादों को जांच के लिए सेंट्रल लैब पुणे भेजा था.

25 मार्च 2013 तक विभाग को पुणे लैब से खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि के सभी रिपोर्ट मिल गई. विभाग ने जैम व बेसन के मिस लीडिंग (मिथ्या प्रचार) के मामले में उत्पाद के निर्माता, वितरक आदि के खिलाफ 14 मई 2013 को एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया था. क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों ने ''आओ करें मिलावट से जंग'' मोटो के तहत सहारा क्यू शॉप के विभिन्न विज्ञापनों में उत्पादों को मिलावट विहीन होने का दावा किया है. लिहाजा विभाग ने ये विज्ञापन करने वाले आठ क्रिकेटर एवं दो फिल्मी सितारों को भी पार्टी बनाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...