Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, लखनऊ से रोली खन्‍ना ने भी दिया इस्‍तीफा, रोहित कल देंगे

लखनऊ : दैनिक जागरण लखनऊ में अचानक भगदड़ मच गई है।  15 दिन के भीतर वहां से चार इस्‍तीफे हो चुके हैं। आगे भी इसके बने रहने की सम्‍भावना है।  रविवार को लोकल डेस्‍क पर काम कर रहीं चीफ सब एडिटर रोली खन्‍ना ने भी दिलीप अवस्‍थी की मेज पर अपना इस्‍तीफा रख जागरण को अलविदा कह दिया। एक इस्‍तीफा एक दो दिन में होने वाला है। सबसे पहले स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ नदीम ने जागरण छोड़ा। उसके बाद सिटी डेस्‍क पर काम करने वाले वरिष्‍ठ संवाददाता निशांत यादव ने भी जागरण को बाय बोल दिया।

शुक्रवार को चीफ फोटोग्राफर संदीप रस्‍तोगी ने भी जागरण छोड़ दिया। रविवार को रोली खन्‍ना का इस्‍तीफा हो गया। सिटी रिपोर्टर रोहित मिश्र एक-दो दिन के अंदर अपना इस्‍तीफा सौंप देंगे। रविवार को वह नभाटा दफ़्तर में देखे गए। सिटी डेस्‍क के छह रिपोर्टर और अलग-अलग डेस्‍कों पर काम करने वाले नौ लोगों की एप्‍लीकेशन नभाटा में लगी हुई है। लखनऊ यूनिट में काम कर रहे दो "हेड"  में से एक "हेड" नभाटा में जाने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे आश्‍चर्यनजक बात यह है कि दैनिक जागरण के एक सम्‍पादकीय प्रभारी ने भी नभाटा से जुड़ने के लिए वहां के प्रबंधन से अपनी ख्‍वाहिश जाहिर की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...