Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मध्यस्थ की सलाह पर प्रणय राय विरोधी सारे स्टेटस डिलीट मार दिया विनोद दुआ ने

विनोद दुआ ने प्रणय राय के खिलाफ फेसबुक पर जो जहर उगला था, उसे अब धो-पोंछ डाला है. ऐसा उन्होंने एक मध्यस्थ मित्र की सलाह पर किया है, जो प्रणय राय और विनोद दुआ, दोनों का कामन फ्रेंड है. यह बात खुद विनोद दुआ ने कही है. माना जा रहा है कि विनोद दुआ के तेवर को देखते हुए प्रणय राय हिल गए हैं और झगड़ा महाभारत की शक्ल न ले ले, इससे बचने के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है. समझा जा रहा है कि कोई सम्मानजनक डील हो जाएगी.

हालांकि विनोद दुआ के करीबियों का कहना है कि सम्मानजनक डील न होने की स्थिति में दुआ साहब फिर प्रणय राय के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर देंगे. सूत्रों के मुताबिक 'जायका इंडिया का' प्रोग्राम बंद कर दिए जाने और एनडीटीवी के स्क्रीन से लगभग गायब कर दिए जाने से विनोद दुआ भड़क गए थे. उनसे एक पोलिटिकल प्रोग्राम की एंकरिंग कराने की बात तय हुई थी लेकिन प्रणय राय ने वो प्रोग्राम भी उन्हें नहीं दिया. खुद को साजिशन किनारे किए जाने की बात देख विनोद दुआ को पब्लिक में आना पड़ा.

दुआ-राय झगड़े में कोई अलग पेंच आपको समझ में आए तो भड़ास को बता सकते हैं, [email protected] पर मेल करके. इस प्रकरण से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- pranay vinod

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...