आईआरएस क्वार्टर तीन में हिंदी अखबारों के शीर्ष स्थानों में कोई खास फेरबदल नहीं हुआ है, परन्तु पाठक संख्या बढ़ाने में दैनिक भास्कर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अखबारों से बाजी मार ली है. उसने पांच प्रतिशत रीडरशीप की बढ़ोत्तरी हासिल करते हुए 1.48 करोड़ पाठकों के साथ अपना दूसरा नंबर बरकरार रखते हुए दैनिक जागरण के और पास पहुंच गया है. 2011 के तीसरे क्वार्टर में 1.60 करोड़ पाठक के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है. इस बार भी हिंदुस्तान 1.2 करोड़ पाठकों के साथ तीसरे नम्बर पर है.





