Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

केके या तीरविजय, कौन होगा हिंदुस्तान, लखनऊ का संपादक? फैसला 25 के बाद

हिंदुस्तान अखबार में इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी हुई है कि लखनऊ एडिशन का संपादक कौन बनेगा? नवीन जोशी का रिटायरमेंट नजदीक है, संभवतः अगस्त में है. इसलिए प्रबंधन वहां कोई नया एडिटर बिठाना चाहता है ताकि वह जोशी जी से रिटायरमेंट से पहले ही लखनऊ का सक्सेस फार्मूला सीख सके, साथ ही लखनऊ के लिहाज से ट्रेंड हो सके. जिन दो नामों पर शशि शेखर ने दांव लगाया है, वो हैं केके उपाध्याय जो फिलहाल पटना के एडिटर हैं, और तीरविजय जो वेस्ट यूपी हेड हैं.

सूत्रों के मुताबिक शशि शेखर विदेश गए हैं और उनके 25 तक लौटने की संभावना है. उसी के बाद केके या तीरविजय में से कोई नाम फाइनल किया जाएगा. बताया जाता है कि तीरविजय मूलतः बिहार के रहने वाले हैं, तो हो सकता है उन्हें पटना की जिम्मेदारी देकर केके को लखनऊ बिठाया जाए. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि यूपी में तीरविजय लंबे समय से कार्यरत हैं. उन्होंने पूर्वांचल और वेस्ट यूपी का तजुर्बा ले लिया है, इसलिए लखनऊ के प्रबल दावेदार वो हैं, सो उनकी ताजपोशी हो सकती है. देखना है कि केके और तीरविजय में से किसे लखनऊ भेजा जाता है.

खब है कि मनोज तोमर ने हिंदुस्तान, बनारस के संपादक की जिम्मेदारी ले ली है. उन्होंने कामकाज संभाल लिया है. बनारस के एडिटर अनिल भास्कर मेरठ आकर जिम्मेदारी लेने वाले हैं. मेरठ के सूर्यकांत दिल्ली अटैच किए गए हैं. अनिल भास्कर जब मेरठ आ जाएंगे तो उन्हें मेरठ के संपादक का चार्ज सौंपकर सूर्यकांत दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...