Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुरादाबाद पुलिस ने पत्रकार को जेल भेजा (देखें तस्वीरें)

मुरादाबाद से खबर है कि एक छोटे अखबार के संपादक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. घटना कल यानि 16 जून की है. हिंदी साप्ताहिक ''जिगर की आवाज'' के संपादक जावेद जाफरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ दो मामलों में गैर-जमानती वारंट थे. उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे थे. इन मुकदमों की सुनवाई के दौरान जाफरी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे. इस कारण कोर्ट ने पहले वारंट फिर नान बेलेबल वारंट जारी किया. इसी कारण उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने जेल भेजने को कह दिया.

मुरादाबाद से खबर है कि एक छोटे अखबार के संपादक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. घटना कल यानि 16 जून की है. हिंदी साप्ताहिक ''जिगर की आवाज'' के संपादक जावेद जाफरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ दो मामलों में गैर-जमानती वारंट थे. उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे थे. इन मुकदमों की सुनवाई के दौरान जाफरी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे. इस कारण कोर्ट ने पहले वारंट फिर नान बेलेबल वारंट जारी किया. इसी कारण उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने जेल भेजने को कह दिया.

उल्लेखनीय है कि जावेद जाफरी के खिलाफ आईबीएन7 के फरीद शम्सी ने काफी पहले मुकदमा दर्ज कराया था. कुछ अन्य मुकदमें भी जावेद जाफरी पर थे. मुरादाबाद के नागफनी थाने की पुलिस ने जावेद जाफरी को गिरफ्तार किया. नीचे कुछ तस्वीरें हैं जिसमें दिख रहा है कि पुलिस बुजुर्ग पत्रकार जावेद जाफरी को हथकड़ी लगाकर कोर्ट ले जा रही है और फिर इसी तरह कोर्ट से उन्हें जेल ले जाया गया.

उधर, दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक कचहरी परिसर में रंगदारी के आरोपी जावेद जाफरी को अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा. इससे हड़कंप मच गया. साथ में चल रहे पुलिस कर्मियों ने उसे बचाकर हवालात पहुंचाया. वाकया शनिवार दोपहर बाद का है. एस कुमार चौक दीवान का बाजार निवासी जावेद जाफरी को नागफनी थाने से न्यायालय पेश कराने ले जाया जा रहा था. अभी पुलिस कर्मी न्यायालय से लेकर उसे हवालात की तरफ जा ही रहे थे कि अचानक अधिवक्ताओं के एक समूह ने जावेद को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे. जावेद के विरोध करने पर अधिवक्ताओं ने उसे पकड़कर पीट दिया. पुलिस कर्मियों ने बताया कि जावेद किसी साप्ताहिक अखबार का पत्रकार है. एक साल पहले जावेद ने अखबार के नाम पर निर्यातक अकरम से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसमें पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करा दिया था. इस मामले में न्यायालय में हाजिर न होने के कारण गैरजमानती वारंट जारी हो गया था. शुक्रवार शाम नागफनी पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया. जावेद ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की और वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली. पुलिस कर्मियों ने बताया कि देर रात हवालात में न जाने को लेकर भी जावेद पुलिस कर्मियों से भिड़ गया था. थाना प्रभारी नागफनी राधेश्याम ने बताया कि गैर जमानती वारंट के चलते जावेद की गिरफ्तारी की गई थी.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...