फिल्म जगत के टॉप स्टार से संबंधों के बाद बात करें बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की. शुक्ला के उनसे भी काफी मधुर व्यावसायिक और पारिवारिक संबंध हैं. मुकेश अंबानी की विभिन्न कंपनियों ने बैग नेटवर्क में करीब 76 करोड़ का निवेश किया है. ये निवेश बैग ग्रुप ऑफ कंपनीज की तीन सहयोगी कंपनियों – बैग फिल्म्स एंड मीडिया, E24 ब्रॉडकास्ट (पहले बैग ग्लैमर) और न्यूज 24 ब्रॉडकास्ट (पहले बैग न्यूजलाइन) में किया गया है. हाई ग्रोथ डिस्ट्रीब्यूटर्स, जिसने इन तीनों कंपनियों में निवेश किया है, को सर्वसिद्धि कमर्शियल्स से 76 करोड़ के डिबेंचर मिले।
सर्वसिद्धि कमर्शियल्स में झांति कमर्शियल्स और टियारा कॉमट्रेड की हिस्सेदारी है. इन कंपनियों पर मालिकाना अधिकार रिलायंस इंवेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड याने आरआईटीएल और रिलायंस कांसोलिडेटेड होल्डिंग लिमिटेड, याने आरसीएचएल का है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की हाल ही में मार्च 31 की बैलेंस शीट में उन कंपनियों के नाम हैं जो आईटीएल को प्रमोट करती हैं। इनमें रिलायंस पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स लिमिटेड, रिलायंस प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और एकांक्षा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. याने शुक्ला के मुकेश अंबानी से सीधे सीधे व्यवसायिक संबंध हैं.
…जारी…
(ईटी में छपी स्टोरी का भावार्थ)
संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें-





