राजीव शुक्ला ने 1997 से 2000 के बीच संडे ऑब्जर्वर में भी काम किया, जो कि अविभाजित अंबानी परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता था. शाहरुख खान जब 2009 में अमेरिका के एयरपोर्ट पर धरे गए तो उन्होंने सबसे पहले शुक्ला को फोन किया. यह बात खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बाद में बताई. शुक्ला ने तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और खान की मदद की. इनके चैनल को एक ब्रेकिंग खबर भी मिली.
इस तरह शुक्ला अलग अलग क्षेत्रों में सामंजस्य बिठाकर चलते हैं. शुक्ला के मीडिया में भी जबर्दस्त संबंध हैं. स्टार इंडिया, जिसके पास बीसीसीआई के 2012 में मीडिया अधिकार थे न्यूज 24 चैनल के लिए विज्ञापन सेल्स का काम करता है. बैग फिल्म्स ने स्टार नेटवर्क के लिए कई सीरियल तैयार किए हैं.
यही नहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के शुक्ला से काफी गहरे संबंध हैं. वे उनके पारिवारिक मित्र हैं और उनकी 29 साल की बेटी अंकिता कुमार अनुराधा प्रसाद की पांच कंपनियों में डायरेक्टर की भीमिका में हैं. ये कंपनियां हैं बैग विजनेस वेंचर, E24 ग्लैमर, ऐपरोच फिल्म्स, न्यूज 24 ब्रॉडकास्ट और धमाल 24 रेडियो नेटवर्क. हालांकि शुक्ला ने कहा कि वे बैग समूह की किसी भी कंपनी में शेयर होल्डर नहीं हैं.
…जारी…
(ईटी में छपी स्टोरी का भावार्थ)





