खबर आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे से है. यहां के रुदरी मोड़ पर रविवार की देर शाम वाहन को पास देने को लेकर सासंद के काफिले में शामिल लोगों ने एक बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बोलेरो में एक चैनल के रिपोर्टर अपनी पत्नी के साथ सवार थे। पत्रकार पवन उपाध्याय अपनी पत्नी नीलू के साथ अपने बोलेरो वाहन से रात्रि 8 बजे वाराणसी से आजमगढ़ जा रहे थे।
पवन के मुताबिक कस्बे में जाम के चलते पीछे से आ रहे सदर सासद के काफिले को पास नहीं दे सके। जगह मिलते ही पास दिया तो कस्बे के रुदरी मोड़ पर पास मिलते ही सासंद के काफिले में शामिल वाहन सवारों ने रोककर बोलेरो के शीशे को तोड़ दिया। पवन का कहना है कि उन्होंने दूसरे वाहन में सवार सासद को भी जानकारी दी। उधर घटना की सूचना देने के लिए थाने पर पहुंचे तो एसओ मौजूद नहीं थे। फिलहाल पवन थाने पर मौजूद थे। इस संबंध में सांसद से संपर्क नहीं हो सका जबकि सीओ सिटी मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है। (जागरण)





