Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भास्कर ने गलत खबर छापी तो ‘हरियाणा न्यूज’ चैनल ने भी चला दी गलत ब्रेकिंग न्यूज

: दैनिक भास्कर का कमाल, पूर्व विधायक का हत्या के मामले में गलत छापा नाम : हरियाणा न्यूज चैनल ने भी अखबार की खबर के आधार पर चला दी ब्रेकिंग न्यूज : नफे सिंह राठी नामक शराब व्यापारी को किया था पुलिस ने गिरफ्तार : हरियाणा के कई संस्करणों में प्रमुखता से प्रकाशित की मुख्य पृष्ठ पर खबर : रोहतक । दैनिक भास्कर ने रविवार 16 जून के संस्करण में कमाल ही कर दिया। अखबार ने चौटाला की पार्टी इंडियन नैशनल लोकदल से जुड़े हरियाणा के एक पूर्व विधायक को हत्या के मामले में शामिल बताते हुए उसकी गिरफ्तारी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया। जबकि उस पूर्व विधायक का घटना से कोई लेना-देना नहीं था। अखबार को अगले दिन सुबह ही इस बात का पता चला कि पूर्व विधायक का तो हत्या से कोई संबंध ही नहीं है और जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह शराब व्यापारी है।
 

: दैनिक भास्कर का कमाल, पूर्व विधायक का हत्या के मामले में गलत छापा नाम : हरियाणा न्यूज चैनल ने भी अखबार की खबर के आधार पर चला दी ब्रेकिंग न्यूज : नफे सिंह राठी नामक शराब व्यापारी को किया था पुलिस ने गिरफ्तार : हरियाणा के कई संस्करणों में प्रमुखता से प्रकाशित की मुख्य पृष्ठ पर खबर : रोहतक । दैनिक भास्कर ने रविवार 16 जून के संस्करण में कमाल ही कर दिया। अखबार ने चौटाला की पार्टी इंडियन नैशनल लोकदल से जुड़े हरियाणा के एक पूर्व विधायक को हत्या के मामले में शामिल बताते हुए उसकी गिरफ्तारी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया। जबकि उस पूर्व विधायक का घटना से कोई लेना-देना नहीं था। अखबार को अगले दिन सुबह ही इस बात का पता चला कि पूर्व विधायक का तो हत्या से कोई संबंध ही नहीं है और जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह शराब व्यापारी है।
 

बात यही खत्म हो जाती तो और बात होती, लेकिन इस अखबार की खबर के आधार पर कांडा के चैनल हरियाणा न्यूज ने भी ब्रेकिंग न्यूज चला दी कि पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब पूर्व विधायक ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर विरोध जताया तो हरियाणा न्यूज चैनल ने कुछ देर बाद खेद जता दिया लेकिन दैनिक भास्कर ने अगले दिन जो माफीनामा छापा, वह लोकल संस्करण तक ही सीमित रहा जबकि हत्या में शामिल होने खबर लोक संस्करण समेत कई संस्करणों में थी। जिस पूर्व विधायक के बारे में यहां बात हो रही है वे हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हैं।

दरअसल एक शराब व्यापारी के भांजे ने पैसे के लेन-देन को लेकर रोहतक में अपने पार्टनर को गोली मार दी। बाद में गोली मारने वाला युवक ही अपने पार्टनर को घायल अवस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवा कर फरार हो गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शराब व्यापारी को भी इस हत्या की साजिश में शामिल मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस शराब व्यापारी का नाम नफे सिंह राठी था और यही नाम इनेलो के बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक का है। बस यही गलती दैनिक भास्कर से हो गई और अखबार ने बिना जांच पड़ताल किए ही यह खबर प्रथम पृष्ठ और बाकी लोकल संस्करणों में प्रमुखता से प्रकाशित कर दी। प्रमुख तौर पर यह छापा गया कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगले दिन जब यह समाचार छपा तो खूब हंगामा हुआ। पूर्व विधायक के पास शुभचिंतकों के फोन घड़घड़ाने लगे। नफे सिंह राठी ने जब समाचार पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। भास्कर प्रबंधन से बात की गई तो उसके पास स्पष्टीकरण देने के सिवाय इसका कोई सही ढंग से जवाब ही नहीं था। इसके बाद और ज्यादा कमाल तो तब हो गया जब भास्कर की खबर को आधार बनाकर हरियाणा न्यूज चैनल ने भी ब्रेकिंग न्यूज चला दी कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी गिरफ्तार। एक अन्य चैनल में भी यह खबर चली।

फिर क्या था पूर्व विधायक बुरी तरह परेशान हो गए। दोपहर को बहादुरगढ़ में उन्हें प्रेस कांफ्रेंस बुलानी पड़ी। उन्होंने चैनल प्रबंधकों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। पूर्व विधायक ने इस प्रकार समाचार प्रकाशित करने को अपने विरोधियों की साजिश तक करार दे डाला। हरियाणा न्यूज चैनल ने तो कुछ देर बाद ही खबर के लिए खेद जता दिया। वहीं, दैनिक भास्कर ने 17 जून के अखबार में सिर्फ झज्जर भास्कर के लोकल संस्करण में ही माफीनामा छापा। जबकि हत्या में शामिल का समाचार मुख्य पृष्ठ और कई संस्करणों में प्रकाशित हुआ था। इस माफीनामा के साथ ही वह खबर भी प्रकाशित की जिसमें बताया गया कि हत्या के मामले में खरहर गांव के शराब व्यापारी नफे सिंह राठी को गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के बाद से दैनिक भास्कर की हरियाणा भर में जमकर फजीहत हो रही है। सुना है अब उस संवाददाता पर गाज गिराने की तैयारी चल रही है जिसने यह खबर लिखी थी जबकि इस खबर के प्रकाशित होने तक कई लोग जिम्मेदार थे।

फेसबुक पर भी खबर की चर्चा
दैनिक भास्कर द्वारा गलत समाचार छापे जाने की फेसबुक पर भी खूब चर्चा है। खुद नफे सिंह राठी ने इस खबर का जिक्र अपने फेसबुक वाल पर किया है। वहीं, रोहतक के वरिष्ठ पत्रकार डा. सतीश त्यागी ने भी अखबार की इस महान गलती की चर्चा अपने फेसबुक वाल पर की है। जिस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई हैं।

दीपक खोखर की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...