Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

टैम की टीआरपी को टाटा-बायबाय बोल दिया इंडिया टीवी, ब्लूमबर्ग टीवी और स्टार इंडिया ने

यह अच्छी पहल है. चैनलों को देर से ही सही अकल आ गई है कि टैम के टामी दरअसल और कुछ नहीं बल्कि चैनलों के कंटेंट को बिगाड़ने वाले बदमाश हैं. भड़ास ने शुरुआत से ही टीआरपी और टैम को न्यूज चैनलों की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक और टैम के सिस्टम को टोटली अनसाइंटिफिक बताया. साथ ही भड़ास ने टैम व इनके टामियों के खिलाफ लंबा अभियान भी चलाया. इसका असर देर से ही सही पर दिखने लगा है.

यह अच्छी पहल है. चैनलों को देर से ही सही अकल आ गई है कि टैम के टामी दरअसल और कुछ नहीं बल्कि चैनलों के कंटेंट को बिगाड़ने वाले बदमाश हैं. भड़ास ने शुरुआत से ही टीआरपी और टैम को न्यूज चैनलों की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक और टैम के सिस्टम को टोटली अनसाइंटिफिक बताया. साथ ही भड़ास ने टैम व इनके टामियों के खिलाफ लंबा अभियान भी चलाया. इसका असर देर से ही सही पर दिखने लगा है.

टैम की सेवाओं को बंद करने वाले ब्रॉडकास्टर्स की संख्या 9 हो चुकी है. एनडीटीवी, सोनी एमएसएम, वायकॉम18, नेटवर्क18, ज़ी टीवी और टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के बाद इंडिया टीवी, ब्लूमबर्ग टीवी और स्टार इंडिया ने भी लिखित रूप से टैम को बता दिया है कि वे उनकी सेवा अब सब्सक्राइव नहीं कर रहे.

अंग्रेजी बिजनेस चैनल ब्लूमबर्ग टीवी ने घोषणा की है कि वह तत्काल प्रभाव से टैम की सेवा बंद कर रहा है. चैनल ने टैम से कहा है कि वह इसके व्यूअरशिप के आंकड़ों को दिखाना बंद करे. इंडिया टीवी भी टैम की सब्सक्रिप्शन सेवा बंद करने वालों में शामिल हो गया है और उसने लिखित तौर पर टैम को सूचना दे दी है.

ब्लूमबर्ग टीवी के प्रेसिडेंट श्रीराम किलांबी का कहना है कि अपार्यप्त और अपूर्ण डाटा को दिखाने के बजाए डाटा को न दिखाना ज्यादा अच्छा है. अक्टूबर 2012 में ब्लूमबर्ग टीवी ने टैम के मीजरमेंट प्रणाली और अपार्यप्त सैंपल साइज पर सवाल उठाया था। स्टार इंडिया भी उन ब्रॉडकास्टर्स के साथ शामिल हो गया है जिन्होंने टैम की सेवा समाप्त कर दी है.  इंडिया टीवी भी टैम की सब्सक्रिप्शन सेवा बंद करने वालों में शामिल हो गया है और उसने लिखित तौर पर टैम को सूचना दे दी है.

संबंधित खबर-

टैम और टामियों से दूर भागने लगे टीवी वाले, श्रीअधिकारी ब्रदर्स ने बोला गुडबॉय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...