वाराणसी से सूचना है कि राम सुंदर मिश्रा फिर से जी न्यूज यपी उत्तराखंड के हिस्से बन गए हैं. वे पहले भी जी में थे लेकिन 13 महीनों से इस चैनल से उनका नाता टूटा हुआ था. राम सुंदर ने इस बारे में फेसबुक पर लिखा है- ''आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि मैं 13 माह का बनवास काटकर आज वापस अपने घर ज़ी न्यूज़ उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड में आ गया हूँ. आप सभी से अनुरोध है अपना सहयोग पूर्व की भांति देते रहें। मैं उन सभी का ऋणी हूँ जिन्होंने बनवास के दौरान मेरा साथ दिया है। साथ ही संस्थान के प्रति कटिबद्ध हूँ कि बेहतर तालमेल के साथ संस्थान को अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश करुंगा।''
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





