इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी के बारे में खबर है कि उन्होंने डीजी केबल में बतौर न्यूज हेड (एमपी, सीजी, राजस्थान) किया है. वे लगभग तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रकाश ने करियर की शुरुआत नई दुनिया से की थी. इसके बाद वे धर्मयुग, मुंबई में उपसंपादक बने तथा यहां से इस्तीफा देकर मुंबई में ही नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया. यहां अपने चौदह साल के कार्यकाल में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद तक पहुंचे.
एनबीटी से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने समाचार संपादक के रूप में दैनिक भास्कर, इंदौर ज्वाइन कर लिया. इसके बाद ब्यूरोचीफ के रूप में सहारा ज्वाइन कर लिया था. सहारा से लगभग आठ सालों तक जुड़े रहे. इन्होंने वेब दुनिया डॉट कॉम के संस्थापक संपादक के रूप में भी काम किया तथा कुछ समय चौथा संसार से भी जुड़े रहे.





