नोएडा : जी टीवी चैनल पर प्रसारित होने जा रहे एक धारावाहिक के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने सेक्टर-16 ए स्थित जी टीवी चैनल के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पद दो सर्कल के सीओ समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई.
सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक को रोकने की मांग की गई. सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन प्रदर्शनकारियों को दिया.






