Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘न्यूज कॉरपोरेशन’ पर फिर लगा फोन हैकिंग का आरोप

मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी 'न्यूज कॉरपोरेशन' फोन हैकिंग को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गई है. हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली की पूर्व स्टंट आर्टिस्ट ने इस बार ये आरोप लगाए हैं. लिवरपूल की रहने वाली हॉलीवुड की पूर्व स्टंट आर्टिस्ट ने 'न्यूज कॉरपोरेशन' पर आरोप लगाया है कि उनके फ़ोन सुने जा रहे हैं.

मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी 'न्यूज कॉरपोरेशन' फोन हैकिंग को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गई है. हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली की पूर्व स्टंट आर्टिस्ट ने इस बार ये आरोप लगाए हैं. लिवरपूल की रहने वाली हॉलीवुड की पूर्व स्टंट आर्टिस्ट ने 'न्यूज कॉरपोरेशन' पर आरोप लगाया है कि उनके फ़ोन सुने जा रहे हैं.

बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक, हॉलीवुड की मशहूर अदाकार एंजेलिना जोली के लिए स्टंट करने वाली ब्रितानी महिला, युनुस हथर्ट, ने 'न्यूज कॉरपोरेशन' पर मुकदमा किया है. इस मुकदमे में लिवरपूल की निवासी युनुस हथर्ट ने आरोप लगाया है कि उनका परिवार, करीबी दोस्त और मिस जोली उन्हें जो भी मैसेज भेजते हैं वे सब के सब या तो बीच में ही रोक दिए गए या फिर मिटा दिए गए.

हालांकि 'न्यूज कॉरपोरेशन' ने युनुस के इस आरोप पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. 13 जून को दीवानी मामलों के अंतर्गत लगाए गए अपने अभियोग में हथर्ट ने संघीय और कैलिफोर्निया कानून के उल्लंघन और ‘निजी जीवन में ताक-झांक’ करने के लिए कंपनी से हर्जाने की मांग की है. हथर्ट का दावा है कि न्यूज कॉरपोरेशन ने एंजेलिना जोली की सूचनाएं पाने के लिए हैकिंग की.

आईएमडीबी के अनुसार, युनुस हथर्ट ने 'वांटेड'. 'मिस्टर एण्ड मिसेज स्मिथ', और 'लारा क्रॉफ्ट- टॉब रेडर' जैसी फिल्मों में एंजेलिना जोली के लिए स्टंट किया था. कोर्ट में दायर किए गए हलफ़नामे में उन्होंने खुद को एंजेलिना जोली का बेहद 'करीबी दोस्त' बताया है. उसमें कहा गया है कि उन दोनों ने एक साथ कई यात्राएं की हैं. यही नहीं, लोगों से वे साथ-साथ घुलते-मिलते रहे थे.

हथर्ट ने बताया कि साल 2004-05 में उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने शिकायत की थी कि उन्होंने उनके फोन कॉल्स के जवाब नहीं दिए. इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन के सर्विस प्रोवाइडर से शिकायत की थी कि उनका सिस्टम इतना खराब है कि उनके वॉयस मैसेज नष्ट हो जा रहे हैं. युनुस ने आगे बताया कि एक बार उनकी बेटी ने उनके लिए मैसेज छोड़ा कि स्कूल में उसके साथ किसी ने बदमाशी की है. उन्हें वह मैसेज भी नहीं मिला. इस कारण वे अपनी बेटी का उस मुश्किल वक्त में साथ नहीं दे सकीं.

मैसेज से छेड़छाड़

यही नहीं, युनुस ने यह भी बताया कि उनके पति ने भी कई बार उनके मैसेज का जवाब नहीं दिए जाने की उनसे शिकायत की थी. युनुस हथर्ट ने कहा, “मैंने अपना नाम, टेलीफोन नंबर और कई निजी जानकारियां ग्लेन म्यूलकेयर के नोटबुक में लिखी देखीं. ग्लेन म्यूलकेयर वही शख्स हैं जो कभी 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के लिए काम करते थे और वॉयसमेल मैसेज के साथ गैरकानूनी तरीके से छेड़छाड़ करने के आरोप में जनवरी 2007 में जेल गए थे.”

कोर्ट में दायर मुकदमे में कहा गया है, “यकीन मानिए कि वे लोग एंजेलिना जोली के बारे में जानकारी पाने के लिए मेरा सेल्यूलर फोन हैक करते थे.” मुकदमे के अनुसार, ‘द सन’ अखबार ने युनुस हथर्ट के फोन से गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए मैसेज के आधार पर कई तरह की ख़बरों की श्रृंखला छापी थी. ब्रिटेन में फोन हैकिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी फोन हैकिंग से जुड़ा एक बड़ा मामला हुआ था. इसमें न्यूज कॉरपोरेशन के मालिक रुपर्ट मर्डोक को न सिर्फ अपना पुराना अखबार बंद कर देना पड़ा था बल्कि उन्हें और उनके बेटे जेम्स मर्डोक को संसद में पेश भी होना पड़ा था. (बीबीसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...