Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्या किसी पत्रकार ने यह औसत निकाला?

Anand Pradhan : कांग्रेस पार्टी में फेरबदल के बाद न्यूज मीडिया में हर जगह यह खबर छपी/दिखाई गई कि पार्टी पदाधिकारियों की औसत उम्र घटकर ५२ साल हो गई है. इसे राहुल गाँधी का प्रभाव बताया गया. क्या कोई बताएगा कि इससे पहले औसत उम्र क्या थी? दूसरे, यह कैसे पता कि औसत उम्र ५२ साल है? क्या किसी पत्रकार ने यह औसत निकाला?

Anand Pradhan : कांग्रेस पार्टी में फेरबदल के बाद न्यूज मीडिया में हर जगह यह खबर छपी/दिखाई गई कि पार्टी पदाधिकारियों की औसत उम्र घटकर ५२ साल हो गई है. इसे राहुल गाँधी का प्रभाव बताया गया. क्या कोई बताएगा कि इससे पहले औसत उम्र क्या थी? दूसरे, यह कैसे पता कि औसत उम्र ५२ साल है? क्या किसी पत्रकार ने यह औसत निकाला?

संभव है कि यह जानकारी सही हो लेकिन मुझे इसपर शक है. जाहिर है कि यह ‘तथ्य’ किसी रिपोर्टर ने सभी पदाधिकारियों की वास्तविक उम्र का पता करके और फिर उसका औसत निकालकर उजागर नहीं किया है. अगर किया होता तो यह जानकारी सिर्फ एक-दो अखबारों/चैनलों में होती. लेकिन यह सूचना सभी जगह है. साफ़ है कि यह कांग्रेस पार्टी की प्रेस रिलीज या प्रेस ब्रीफिंग में दी गई जानकारी होगी. लेकिन क्या किसी रिपोर्टर ने इसकी छानबीन करने की कोशिश की कि यह ‘तथ्य’ सही है? अगर नहीं तो इसे कांग्रेस पार्टी के दावे की तरह क्यों नहीं रिपोर्ट किया?

संभव है यह सूचना सही हो लेकिन पत्रकार/रिपोर्टर का पहला गुण है शक करना और किसी भी ऐसे दावे को बिना जांच-पड़ताल के स्वीकार न करना. लेकिन अक्सर मुझे लगता है कि संसाधन और सुविधाएँ बढ़ने के बावजूद पत्रकारिता में आलस्य और उदासीनता का आलम यह है कि इक्का-दुक्का रिपोर्टर ही सरकार, पार्टियों और कार्पोरेट्स की ओर से दी जानेवाली जानकारियों की छानबीन करने, उनकी सत्यता जांचने के बाद उसे सामने लाने की कोशिश करते हैं. क्या अब भी बताने की जरूरत है कि इसी का फायदा नरेन्द्र मोदी और राहुल गाँधी की पीआर मशीनरी उठा रही है.

आईआईएमसी के प्राध्‍यापक डा. आनंद प्रधान के एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...