टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क ने आयशा सुर्ती को सिंडिकेशन एवं डिजिटल रेवेन्यू का हेड बना दिया है. सुर्ती अपनी रिपोर्टिंग जूम एवं ईटी नाउ के सीईओ अविनाश कौल को करेंगी. सुर्ती कंपनी का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए नए मौकों को तलाशेंगी. आयशा सुर्ती इस फील्ड में पिछले बारह सालों से सक्रिय हैं. इसके पहले वे इमैजिन टीवी के साथ कंटेंट सेल्स एवं डिजिटल मीडिया के निदेशक के रूप में जुड़ी हुई थीं.
अमर उजाला, शिमला से खबर है कि चार लोगों का तबादला चंडीगढ़ यूनिट के लिए कर दिया गया है. चारो लोग डेस्क पर कार्यरत थे. जिन लोगों को चंडीगढ़ भेजा गया है उनमें धीरज गुरंग, सुखदेव गौतम, अंकित सोनी एवं बविंद्र वशिष्ठ शामिल हैं. इन लोगों ने चंडीगढ़ में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं. संभावना है कि कुछ और लोगों को इधर से उधर किया जाएगा.






