दैनिक जागरण, लुधियाना से खबर है कि विजय मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. विजय ने अपनी नई पारी लुधियाना में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर चीफ सब एडिटर बनाया गया है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
उल्लेखनीय है कि भास्कर, लुधियाना में चीफ रिपोर्टर रहे गौतम जालंधरी का तबादला रांची कर दिया गया था, जिसके बाद से वे मेडिकल लीव पर चल रहे हैं. खबर है कि विजय को गौतम की जगह जिम्मेदारी दी जा सकती है.
दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि अतुल पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी अमर उजाला, लखनऊ के साथ शुरू कर रहे हैं. वे नोएडा में जागरण के सेंट्रल डेस्क पर तैनात थे. यहां उन्हें कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





