चित्रकूट : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लैपटॉप वितरण के बाद जिले में उन योजनाओ को भी हवा के झोंके में लोकार्पण करके चले गए जिनका लोकार्पण विरोधी पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल में दिनांक १२ नवम्बर २ ० १ १ को किया था।
जी हाँ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल में आई टी आई कॉलेज शिवरामपुर का लोकार्पण किया था जिसका आज पुनः लोकार्पण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी अन्य योजनाओ के साथ कर गये। मीडिया को लगी भनक के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूलना शुरू हो गए पर होना क्या था, मीडिया ने इसको जमकर हवा दी. देखना ये हैं कि मुख्यमंत्री क्या कार्यवाही करते हैं।





