Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ओसवाल ने एनडीटीवी में चौबीस करोड़ में खरीदी चौदह फीसदी हिस्‍सेदारी

फर्टिलाइजर, पेट्रोकेमिकल एवं इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में पकड़ रखने वाली ओसवाल ग्रुप की ओसवाल ग्रीनटेक लिमिटेड ने टेलीविजन प्रसारण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड से 14.17 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीद ली है. ओसवाल ने यह हिस्‍सेदारी 24.24 करोड़ रुपये में खुले बाजार से खरीदी. ओसवाल ग्रुप की इस कंपनी ने थोक सौदे के जरिए मेरिल लिंच कैपिटल मार्केटस और नोमुरा कैपिटल से 26.64 रुपये के हिसाब से लगभग 91.4 लाख शेयर खरीदे.

फर्टिलाइजर, पेट्रोकेमिकल एवं इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में पकड़ रखने वाली ओसवाल ग्रुप की ओसवाल ग्रीनटेक लिमिटेड ने टेलीविजन प्रसारण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड से 14.17 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीद ली है. ओसवाल ने यह हिस्‍सेदारी 24.24 करोड़ रुपये में खुले बाजार से खरीदी. ओसवाल ग्रुप की इस कंपनी ने थोक सौदे के जरिए मेरिल लिंच कैपिटल मार्केटस और नोमुरा कैपिटल से 26.64 रुपये के हिसाब से लगभग 91.4 लाख शेयर खरीदे.

अभय कुमार ओसवाल के नेतृत्व वाली ओसवाल ग्रीनटेक को पहले ओसवाल केमिकल्स एंड फर्टिलाईजर के तौर पर जाना जाता था. कंपनी के सूत्रों के मुताबिक ओसवाल ने अपने बेटे के लिए लकी स्‍टार इंटरटेनमेंट की स्‍थापना की है. 164 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली कंपनी एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई में अब तक के सबसे न्‍यूनतम स्‍तर 25.45 रुपए पर बंद हुए. इसी साल मार्च में मेरिल लिंच कैपिटल मार्केट्स एवं नोमुरा कैपिटल ने एनडीटीवी के शेयर 76.55 रुपए के हिसाब से गोल्‍डमैन सैक्‍स और जीएस मेस होल्डिंग्‍स से खरीदे थे. इनको एनडीटीवी के शेयरों की बिक्री से लगभग 44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.

एनडीटीवी ग्रुप फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कभी तीन समाचार चैनल एनडीटीवी 24/7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट एवं एंटरटेनमेंट चैनल एनडीटीवी इमेजिन व गुड टाइम्‍स एवं द हिंदू के साथ एक चैनल का साझा स्‍वामित्‍व रखने वाली कंपनी कुछ चैनलों को बेच चुकी है. हिंदू के साथ साझा चैनल थांती ग्रुप ने खरीदा था वहीं इमेजिन भी बिक चुका है. तीसरी तिमाही तक के आंकड़ों के अनुसार एनडीटीवी के प्रमोटरों प्रणव रॉय, राधिका रॉय और आरआरपीआर होल्डिंग की एनडीटीवी में 61.45 फीसदी हिस्‍सेदारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...