यूपी के रीजनल चैनलों की 24वें सप्ताह की टीआरपी आ गई है. यूपी में पिछले कई सप्ताहों से तीन चैनलों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा हो रही है. पिछली बार पहले नम्बर रहा ईटीवी इस सप्ताह दूसरे नम्बर पर पहुंच गया है. जी न्यूज यूपी-उत्तराखंड में पहले नम्बर पर है. वहीं कुछ दिन पहले एक साल पूरा करने वाला समाचार प्लस चैनल तीसरे स्थान पर बना हुआ है. वह ईटीवी के काफी नजदीक पहुंच गया है. इन तीन चैनलों के बीच पहले-दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए चूहे-बिल्ली की दौड़ चल रही है.
दूसरी तरफ 1 मिलियन प्लस में समाचार प्लस ईटीवी को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर है जबकि जी न्यूज पहले नम्बर पर है. वहीं 1 से 1 मिलियन कटेगरी में भी समाचार प्लस दूसरे स्थान पर तथा ईटीवी पहले स्थान पर है. जी न्यूज तीसरे नम्बर पर है. सहारा यूपी-उत्तराखंड, श्री न्यूज एवं साधना जैसे चैनल काफी पीछे हैं. इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड की स्थिति खराब है. नीचे यूपी के रीजनल चैनलों की टीआरपी…







