चंदौली : ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन (ग्रापए) के सकलडीहा तहसील इकाई का चुनाव 19 जून को देढ़ावल स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बैठक के बाद हुआ, जिसमें सर्वसहमति से तहसील इकाई अध्यक्ष हेतु सत्येन्द्र यादव व महामंत्री पद हेतु बजरंगी प्रसाद का चयन किया गया।
संगठन के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह के कुशल नेत्रृत्व में जिला कार्यकारिणी हेतु जेपी रावत, आशीष विद्यार्थी, नियाज खां, देवेन्द्र यादव व रामजी भैरो के अलावा प्रदेश कार्य समिति के लिए शिवदयाल गुप्ता का चयन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवदयाल व संचालन कमलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर जनपद के पत्रकारों में धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण राय, नीरज, बैरिस्टर प्रसाद, फैयाज अंसारी आदि मौजूद रहे।





