आई नेक्स्ट, रांची के संपादकीय प्रभारी शंभूनाथ चौधरी की मां रानी प्रसाद का बुधवार के तड़के निधन हो गया. वे लगभग 68 साल की थी तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें एक सप्ताह पहले रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. रानी प्रसाद का पार्थिव शरीर हजारीबाग स्थित उनके निजी आवास पर ले जाया गया, जहां तमाम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए.
रानी प्रसाद का अंतिम संस्कार बनारस के मर्णिकर्णिका घाट पर किया गया. वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. पिछले 20 दिसम्बर को उनके पति किशोरी मोहन प्रसाद का निधन हुआ था.





