Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

काशीनाथ सिंह सहित बाइस साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

: नेपाली भाषा में नहीं हुआ चयन, मैथिली की घोषणा बाद में : नई दिल्ली : हिंदी के लोकप्रिय कथाकार काशीनाथ सिंह सहित 22 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को बुधवार को 2011 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। मैथिली के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी और नेपाली के लिए किसी रचनाकार को नहीं चुना गया है। साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 में से 22 भाषाओं के निर्णायक मंडल द्वारा चुनी गई पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

: नेपाली भाषा में नहीं हुआ चयन, मैथिली की घोषणा बाद में : नई दिल्ली : हिंदी के लोकप्रिय कथाकार काशीनाथ सिंह सहित 22 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को बुधवार को 2011 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। मैथिली के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी और नेपाली के लिए किसी रचनाकार को नहीं चुना गया है। साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 में से 22 भाषाओं के निर्णायक मंडल द्वारा चुनी गई पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

उन्होंने बताया कि मैथिली भाषा के निर्णायक मंडल की बैठक नहीं हो पाने के कारण इसके लिए किसी पुस्तक का चयन नहीं किया गया। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, तकनीकी कारणों के चलते नेपाली भाषा के लिए किसी किताब को नहीं चुना गया। हिंदी में काशीनाथ सिंह के उपन्यास रेहन पर रग्घू को अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा छह अन्य उपन्यासकार कन्नड के लिए गोपालकृष्ण पै (स्वप्न सारस्वत), मणिपुरी के लिए क्षेत्री बीर (नंगबु डगाईबाड़ा), उडिया के लिए कल्पना कुमारी देवी (अचिह्न बासभूमि), पंजाबी के लिए बलदेव सिंह (ढावां दिल्ली दे किंगरे..), राजस्थानी के लिए अतुल कनक (जून जातरा) और तमिल के लिए एस वेंकटेशन (कवल कोट्टम) को अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

2011 के अकादमी पुरस्कार में अंग्रेजी के लिए रामचंद्र गुहा के विवरणात्मक इतिहास इंडिया आफ्टर गांधी, गुजराती के लिए मोहन परमार के कहानी संग्रह अंचलो, मलयालम के लिए एमके सानू की जीवनी बशीर : एकांत वीथियिले अवधूतन और सिंधी के लिए मोहन गेहानी के नाटक ..ता ख्वाबां जो छा तिंडो को चुना गया। इस साल आठ काव्य संग्रहों को पुरस्कृत किया गया। इनमें उर्दू के लिए खलील मामून (आफ़ाक की तरफ़), कश्मीरी के लिए नसीम शफाई (न छाय न अक्स), संस्कृत के लिए हरेकृष्ण शतपथी (भारतायनम), बांग्ला के लिए मनींद्र गुप्त (बने आज कनचेर्टो), असमिया के लिए दिवंगत कबीन फुकन (एई अनुरागी एई उदास), बोडो के लिए प्रेमानंद मोसाहारि (अखाफोरनि दैमा), संथाली के लिए आदित्य कुमार मांडी (बंचाओ लरहाई) और कोंकणी के लिए मेल्विन रोड्रीगस (प्रकृतिचो पास) शामिल हैं।

वहीं, डोगरी के लिए ललित मंगोत्रा (चेतें दियां गलियां), मराठी के लिए ग्रेस (वार्याने हलते रान) और तेलुगु के लिए शामला सदाशिव (स्वरालयालु) निबंध संग्रह अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2011 के दौरान प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इन सभी साहित्यकारों को 14 फरवरी 2012 को राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...