इथोपिया की एक अदालत ने स्वीडन के दो पत्रकारों को चरमपंथियों की मदद करने का दोषी पाया है. दोनों को इथोपिया के आतंक विरोधी कानून के तहत पंद्रह साल कैद की सज़ा सुनाई गई है. जोहान पर्सोन और मार्टिन शिबाई नाम के इन दो पत्रकारों को इथोपिया के सैनिकों ने क़रीब छह महीने पहले विद्रोहियों के साथ सोमालिया के ओगदेन इलाके में हुए एक झड़प के दौरान गिरफ्तार किया था.
दोनों पत्रकारों की सुनवाई कर रहे जज ने अभियुक्तों की उस दलील को मानने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे देश में सशस्त्र सैनिकों के साथ जानकारी इकट्ठा करने के लिए घुसे थे. साभार : बीबीसी





