बनारस से खबर है कि एसएसपी अजय पांडेय ने व्यापारियों की शिकायत पर जनसंदेश टाइम्स अखबार को नोटिस जारी किया है. संपादक को भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि जनसंदेश टाइम्स ने व्यपारियों से जुड़ी एक खबर फर्जी तरीके से छापी है. साथ ही एसएसपी ने मामला सही होने पर संपादक को दोषी पत्रकार के उत्तरदायित्व निर्धारित करने के साथ ही खंडन छापने का निर्देश दिया है.
जनसंदेश टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित किया था कि 'प्रशासनिक मनमानी से व्यापारियों में गुस्सा'. इस खबर में कई व्यपारियों के फोटो तथा उनके बयान प्रकाशित किए गए थे. बताया जा रहा है कि खबर प्रकाशित होने के बाद इस मनगढ़ंत बताते हुए व्यापारियों ने इसकी शिकायत संपादक तथा एसएसपी से की. एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए संपादक तथा अखबार को नोटिस भेजा है.







