राष्ट्रीय सहारा से लंबे समय तक जुड़े रहे पत्रकार अरविंद सिन्हा का शुक्रवार की रात में मुगलसराय के मानस नगर स्थित आवास पर निधन हो गया. वे 53 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था. परिजन कुछ दिन पहले ही उन्हें बीएचयू से दिखाकर वापस घर लाए थे. इस बीच बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन डाक्टर के पास ले जाते उससे पहले ही उनका निधन हो गया.
वे लंबे समय तक बिहार में राष्ट्रीय सहारा के लिए रेल मंडल की बीट संभाल रहे थे. इसके अलावा भी उन्होंने कई अखबारों के लिए अपनी सेवाएं दी थी. अरविंद के निधन पर चंदौली जिले के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.






