दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर अक्सर चोरी के लेख प्रकाशित होते रहते हैं. ज्ञान दर्पण डॉट कॉम के पाठक कई बार इस बारे में सूचित करते हैं कि ज्ञान दर्पण.कॉम से चोरी कर लेख भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित किये हैं. इस संबंध में कुछ माह पूर्व भास्कर की वेबसाइट को अपडेट करने वाली मैडम से जयपुर में फोन द्वारा बात की गई तो उन्होंने इसकी जाँच कर आगे से ऐसा नहीं करने का वचन दिया.
साथ ही कहा कि यदि कभी ज्ञान दर्पण.कॉम से लेख लिए भी जायेंगे तब उस लेख में साभार ज्ञान दर्पण.कॉम लिखा जायेगा जो उन्होंने एक आध लेखों पर लिखा भी. पर आजकल फिर भास्कर जैसे बड़े अख़बार की वेबसाइट ब्लॉगस से लेख चोरी कर प्रकाशित करने में लगी है जिसका उदाहरण निम्न लिंक पर देखा जा सकता है..
http://www.bhaskar.com/article/c-10-1591576-NOR.html?seq=3&msg=191684
यही लेख ज्ञान दर्पण.कॉम पर महीनों पहले प्रकाशित हुआ है जिसका लिंक
http://www.gyandarpan.com/2012/12/blog-post_5.html
उपरोक्त लेख में शीर्षक बदल दिया गया है व पैराग्राफ को आगे पीछे कर दिया है !!


भास्कर

ज्ञान दर्पण
आर एस शेखावत





