ईटीवी झालावाड़ से खबर है कि अंकुर पारीक का इस्तीफा हो गया है. हालांकि प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा लिया है या उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन को उनके खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थी, जिसके बाद प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा ले लिया. अंकुर लगभग एक दशक से झालावाड़ में ईटीवी से जुड़े हुए थे. उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में होती थीं. वे मूल रूप से कोटा के रहने वाले हैं.





