Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तराखंड

राहत के नाम पर कपड़े, पैसे, खाना न भेजें, वह जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा

Rajiv Nayan Bahuguna : वस्तु स्थिति को समझिए… आप यदि राहत के नाम पर कोई खाद्य सामग्री या वस्त्र भेज रहे हैं, तो वह ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा. जब वहां के रास्ते ही बंद हैं तो पंहुच कैसे सकती है? उसकी कहीं बीच में ही बन्दरबाँट हो रही है… इसलिए किसी को भी पैसा न भेजें. कई एनजीओ का धंधा ही यही है. उनकी मौज आ जाती है. जब रास्ते खुलेंगे, तो खुद जाकर आकलन कीजिए और फिर किसी गाँव य परिवार को गोद लें..

Rajiv Nayan Bahuguna : वस्तु स्थिति को समझिए… आप यदि राहत के नाम पर कोई खाद्य सामग्री या वस्त्र भेज रहे हैं, तो वह ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा. जब वहां के रास्ते ही बंद हैं तो पंहुच कैसे सकती है? उसकी कहीं बीच में ही बन्दरबाँट हो रही है… इसलिए किसी को भी पैसा न भेजें. कई एनजीओ का धंधा ही यही है. उनकी मौज आ जाती है. जब रास्ते खुलेंगे, तो खुद जाकर आकलन कीजिए और फिर किसी गाँव य परिवार को गोद लें..

आपदा पीड़ितो को भी नकदी न दें, मेरा कटु अनुभव है कि वह पैसा दारु के ठेकों पर जाता है. इधर मदद आती है, और उधर शराब माफिया दुर्गम गांवों में जाकर दारू की होम डिलीवरी स्टार्ट कर देता है… लोग फिर से आनन-फानन में मलबे के ढेर या आपदा प्रवण जगह पर घर बना लेते हैं.. अभी चुप बैठिये. आर्मी को अपना काम करने दीजिए. उसके सिवा अभी कोई कुछ नहीं कर सकता. आप यहाँ आकर केवल आर्मी को डिस्टर्ब करेंगे..

केन्द्र सरकार पर दबाव डालें कि सम्पूर्ण हिमालय क्षेत्र के लिए अलग संरक्षण वादी नीति बनाये, ताकि आपदाओं का स्थायी हल हो… फिर से नम्र निवेदन है कि पैसा न भेजें, वह लोगों को भ्रष्ट, परजीवी, अकर्मण्य और चटोरा बनाएगा… इस सारी आपदा के मूल में पैसे का लालच है, चाहे वह सरकारों का हो, या स्थानीय लोगों का…

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और लोक गायक राजीव नयन बहुगुणा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...