Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तराखंड

झूठ बोलने वाले और लापरवाह आदमी हैं मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा

Jitendra Dixit : विजय बहुगुणा पर्वत की प्रलय लीला का आंकलन करने में चूक गए। इसी चूक के चलते बचाव और राहत में देरी हुई। सेना ने मोर्चा संभाला तो लोगों को बचाकर सुरक्षित निकालने का काम शुरू हुआ। याद कीजिए पहले दिन मुख्यमंत्री जी बोले-पहाड़ में संचार व्यवस्था ठप हो गई। अगले दिन बयान था कि सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश दिए गए।

Jitendra Dixit : विजय बहुगुणा पर्वत की प्रलय लीला का आंकलन करने में चूक गए। इसी चूक के चलते बचाव और राहत में देरी हुई। सेना ने मोर्चा संभाला तो लोगों को बचाकर सुरक्षित निकालने का काम शुरू हुआ। याद कीजिए पहले दिन मुख्यमंत्री जी बोले-पहाड़ में संचार व्यवस्था ठप हो गई। अगले दिन बयान था कि सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश दिए गए।

संचार व्यवस्था अभी तक बहाल नहीं हुई, ऐसे में वीडियो कांफ्रेंसिंग कैसे हुई, यह जवाब तो विजय बहुगुणा ही दे सकते हैं? विजय बहुगुणा सरकार की लापरवाही आपदा से पहले मौसम पूर्वानुमान न देने से लेकर बाद में राहत कार्य में देरी तक उजागर हो चुकी है। विजय बहुगुणा में अपने पिता हेमवंती नंदन बहुगुणा जैसी समझ नहीं है। स्व. एच.एन. बहुगुणा हालात से निपटना बखूबी जानते थे। इसके लिए विरोधी भी उनकी प्रशंसा किया करते थे।

बात तब की है जब यूपी में मुख्यमंत्री थे। लखनऊ विवि के छात्रों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ा। अफसरों ने लाठी-गोली का इंतजाम कर मोर्चा संभाल लिया। इसकी सूचना मिलते ही बहुगुणा जी ने आंदोलनकारी छात्रों को मुख्यमंत्री निवास तक आने देने को कहा। जब मुर्दाबाद के नारे लगाता हुआ प्रदर्शन निवास पर पहुंचा तो बहुगुणा जी प्रदर्शनकारियों के बीच आ गए। बोले-मैं भी छात्र संघ अध्यक्ष रह चुका हूं। आपकी दिक्कतों से वाकिफ हूं। शांति के साथ विस्तार से समस्या बताइए। समाधान करूंगा। इसी बीच अफसरों को सबके लिए चाय-पानी का इंतजाम करने को कहा।

फिर क्या था बहुगुणा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। एक और वाकया है जेपी आंदोलन का। यूपी में संपूर्ण क्रांति आंदोलन का आगाज करने जेपी लखनऊ आए। उस समय यूपी के सर्वाधिक भ्रष्ट मंत्रियों की जो सूची तैयार की गई थी, उसमें सबसे ऊपर बहुगुणा जी के खास राजमंगल पांडे का नाम था। जेपी हवाई अड्डे पर उतरे तो सबसे पहले माला पहनाकर स्वागत करने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा थे। जेपी का स्वागत कर कहा-भ्रष्टाचार मिटाना चाहता हूं। आंदोलन के बजाय इस काम को सब मिलकर करें। उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा जी को बहुगुणा की यह पहल पसंद नहीं आई थी, पर विरोधी आंदोलन की धार एकबार को कुंद पड़ गयी थी। काश विजय बहुगुणा अपने पिता से कुछ सीखे होते तो शायद आज उनकी इतनी किरकिरी नहीं होती।

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...