इंदौर। एक बार फिर कर्मचारियों का नईदुनिया से नाता तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार 22 जून को शाजापुर जिले के ब्यूरो प्रमुख शमी कुरैशी ने इस्तीफा दिया। वे बीते 6 साल से इंदौर नईदुनिया में सिटी हेड थे। हाल ही में 5 माह पुर्व उन्हें शाजापुर जिले में ब्यूरो प्रमुख की जवाबदारी सौंपी गई थी।
श्री कुरैशी ने मैनेजमेंट के इंक्रीमेट से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दिया है। बताया जाता है कि यह असंतोष अन्य लोगों में भी है। मैनेजमेंट ने पुराने कर्मचारियों से पंगा ले लिया है। फिलहाल इस साल इंक्रीमेंट के बाद यह पहले इस्तीफा है। खबर है कि अन्य लोग भी नईदुनिया से जल्द ही नाता तोड़ने वाले है। माना जाता है कि प्रबंधन व वरिष्ठ लोगों ने कई लोगों के साथ पक्षपात किया है।





