: खिसियाए नेता ने भी चप्पलों से महिला को पीटा : पुलिस खड़ी देखती रही तमाशा : डिण्डौरी के कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने जिला पंचायत के उपाध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई कर दी. जिला पंचायत उपाध्यक्ष का नाम कृष्णा परमार है, जो जिला भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. बताया जाता है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उस महिला के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है.
महिला ने पूर्व में भी अपनी फरियाद पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई थी पर कृष्णा परमार के भाजपा का दबंग नेता होने से पुलिस इस मामले में हाथ डालने से कतराती रही. आखिरकार आज महिला के सब्र का बांध टूट गया और जब भाजपा के नेता जिला योजना समिति की बैठक से कलेक्ट्रेट के बाहर निकले तो पहले से ही इंतजार कर रही महिला ने उनकी चप्पलों से धुनाई कर दी. गुस्साये नेताजी ने भी महिला को पीट दिया. पुलिस वाले इस दौरान केवल दिखावे के लिए बीच-बचाव करते रहे. इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में बाद में की गई.
वीडियो लिंक ये है:
विजय उरमलिया की रिपोर्ट.





