Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महाराष्ट्र में गेहूं की अवैध बिक्री की खबर छापने पर पत्रकार को गुंडों ने पीटा

नांदेड जिले के मुक्रमाबाद में आज और एक पत्रकार पिट गया. पिछले छह महीने मे पत्रकार पर हमले की यह 37वीं वारदात है. मुक्रमाबाद के पुण्यनगरी के संवाददाता संतोष हेसे ने शुक्रवार के इश्यू में मुक्रमाबाद के सरकारी अनाज के गोडाऊन से हो रही गेहूं की अवैध बिक्री कब रुकेगी, शीर्षक से खबर में गेहूं की अवैध बिक्री पर विस्तार से प्रकाश डाला था. इस खबर से क्रोधित बालाजी खंकरे, राम खंकरे और अन्य दो गुंडों ने गांव के भवानी चौक में संतोष पर हमला बोल दिया. हमले के दौरान काफी लोक मौजूद थे.

हमले में पत्रकार संतोष बुरी तरह से घायल हुए. गुंडो ने धमकी भी दी कि अगर इस हमले की खबर पुलिस में की तो घर में घुसकर पूरी फेमिली पर भी हमला करेंगे. इस हमले से पत्रकार के घर में घबरहाट का माहौल है. इस हमले की नांदेड जिला मराठी पत्रकार संघ ने घोर शब्दों मे अलोचना की है. मराठी पत्रकार परिषद के पर्व अध्यक्ष संजीव कुळकर्णी और केशव धोणसे पाटील के नेतृत्व मे पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल अतिरिक्त पुलिस सुपरिटेंडेंट तानाजी चिखले से मुलाकात करके हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पत्रकार हमला विरोधी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एस.एम. देशमुख ने भी इस हमले की निंदा की है. महाराष्ट्र मे पत्रकारों पर हो रहे हमले में काफी बढोतरी हुई है. दुर्भाग्य की बात है कि महाराष्ट्र सरकार इन हमलों की अनदेखी कर रही है. इससे महाराष्ट्र के पत्रकरों मे काफी असरुक्षा का माहौल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...