Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आम जीवन से जुड़े विषयों का चुनाव करना आज की जरूरत है : राजीव रंजन श्रीवास्तव

आगरा। कल्पतरु एक्सप्रेस द्वारा हर माह आयोजित कार्यक्रम मीडिया विमर्श के तहत हिन्दी दैनिक 'देशबन्धु' के समूह संपादक राजीव रंजन श्रीवास्तव आगरा आए और उन्होंने 'कल्पतरु एक्सप्रेस' के पत्रकारों के समूह को संबोधित किया।

आगरा। कल्पतरु एक्सप्रेस द्वारा हर माह आयोजित कार्यक्रम मीडिया विमर्श के तहत हिन्दी दैनिक 'देशबन्धु' के समूह संपादक राजीव रंजन श्रीवास्तव आगरा आए और उन्होंने 'कल्पतरु एक्सप्रेस' के पत्रकारों के समूह को संबोधित किया।

राजीव रंजन श्रीवास्तव ने आरंभ में सोवियत संघ की राजधानी मास्को में गुजरे उन वर्षों की स्मृति दोहराई जब वह वहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वहां रहने वाले सात हजार भारतीयों के लिए संचार माध्यम की जरूरत को महसूस करते हुए उन्होंने 'भारत भूमि' नामक एक पाक्षिक पत्र का संपादन और प्रकाशन शुरू किया। बाद में इस पत्र को साप्ताहिक किया गया, क्योंकि दूर-दराज स्थित साइबेरिया जैसे इलाकों तक इस पत्र का खूब नाम स्वागत हुआ था। इंजीनियरिंग के अलावा व्यापार प्रबंधन की उच्च शिक्षा प्राप्त कर राजीव रंजन ने खुद को पूरी तरह पत्रकारिता को समर्पित कर दिया।
    
राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए शुरू से मिशन रही है। उन्होंने 'भारत भूमि' के प्रकाशन के लिए नौकरी करके खर्च जुटाया। उन्होंने बताया कि मास्को में ही 'देशबन्धु' परिवार के उत्तराधिकारी ललित सुरजन और उनकी बेटियों से उनका परिचय हुआ और फिर वे ललित सुरजन के दामाद हो गए। उनकी पत्नी अब मासिक पत्रिका 'अक्षर पर्व' का संपादन कर रही हैं। राजीव रंजन का कहना था कि आज भी यह संभव है कि नैतिक शक्ति और इरादे के साथ मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता की जाए। पत्रकारिता और व्यापक मीडिया कर्म के विषय में उनकी राय थी कि सूझबूझ और पेशागत प्रवीणता के साथ उन दबावों का प्रतिरोध किया जा सकता है जो निहित स्वार्थों की ओर से आते हैं।

पत्रकारों को उनकी सलाह थी कि व्यापक जीवन से वैसे विषयों का चुनाव करना आज की जरूरत है, जो आमतौर पर आंखों से ओझल रहते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि कोई मीडियाकर्मी अगर यमुना किनारे जाकर आगरा से दिल्ली तक यात्रा करे तो उसे आम जनजीवन की स्थितियां, संकट और प्रदूषण के इतने पहलू दिखाई देंगे जिनकी कल्पना दफ्तरों में बैठकर नहीं की जा सकती । उन्होंने अपने छह संस्करणों वाले अखबार 'देशबन्धु' की पत्रकारिता के विशिष्ट पहलुओं की चर्चा करते हुए यह जानकारी भी दी कि उनके अखबार को श्रेष्ठ ग्रामीण पत्रकारिता के लिए 12 बार राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। राजीव रंजन की दृढ़ धारणा है कि गांवों में बसने वाले सत्तर प्रतिशत भारतीयों के जीवन को प्रतिबिंबित करने वाली पत्रकारिता ही दीर्घजीवी होगी और वह दिन दूर नहीं जब जनोन्मुख पत्रकारिता वाले क्षेत्रीय अखबार दिल्ली पहुंकर अपनी जगह बनाएंगे और उनके आगे तथाकथित बड़े अखबार दब जाएंगे।
    
आरंभ में राजीव रंजन श्रीवास्तव का परिचय देते हुए 'कल्पतरु एक्सप्रेस' के समूह संपादक पंकज सिंह ने उनके जीवन, शिक्षा और पत्रकारिता के संघर्षों के बारे में बताया। राजीव रंजन के व्याख्यान के बाद 'कल्पतरु एक्सप्रेस' के अनेक पत्रकारों ने तरह-तरह के प्रश्न किए और लगभग डेढ़ घंटे तक अपने नाम के अनुरूप मीडिया विमर्श ने गंभीर और बेहद अथर्पूर्ण विमर्श का रूप ले लिया। कार्यक्रम के अंत में 'कल्पतरु एक्सप्रेस' के कायर्कारी संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी ने विमर्श की विषय वस्तु को समेटते हुए राजीव रंजन श्रीवास्तव और उपस्थित सहकमिर्यों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...