Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तराखंड

उत्तराखंड जैसी आपदा में फंस जाएं तो इन बातों को जरूर ध्यान रखें…

Rajiv Nayan Bahuguna : भविष्य में यदि आप उत्तराखंड जैसी आपदा में फंस जाए तो क्या करें….

1- घबराएं नहीं. विमान दुर्घटना में हताहतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित होता है कि कई यात्री विमान के भूलुंठित होने से पहले ही आकाश में सदमे से मर जाते हैं. घबराहट में आप उचित निर्णय नहीं ले सकते.

2- तेज बारिश होने की स्थिति में चट्टान य गुफा के नीचे शरण लेने की बजाय किसी मज़बूत पेड़ के नीचे खड़े हो जाएँ या खुले में.

Rajiv Nayan Bahuguna : भविष्य में यदि आप उत्तराखंड जैसी आपदा में फंस जाए तो क्या करें….

1- घबराएं नहीं. विमान दुर्घटना में हताहतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित होता है कि कई यात्री विमान के भूलुंठित होने से पहले ही आकाश में सदमे से मर जाते हैं. घबराहट में आप उचित निर्णय नहीं ले सकते.

2- तेज बारिश होने की स्थिति में चट्टान य गुफा के नीचे शरण लेने की बजाय किसी मज़बूत पेड़ के नीचे खड़े हो जाएँ या खुले में.

3- देखें कि आपके ऊपर या नीचे कोई कमज़ोर पहाड़ तो नहीं?

4- जब बारिश थम जाये तो मलबे के ढेर को पार न करें, वह दरक सकता है. जहाँ से मलबा आना शुरू हुआ है, वहां ऊपर से पार करें, चाहे कितनी भी चढाई चढनी पड़े.

5- बारिश थमने के बाद और धूप आ जाने पर बे परवाह न हो जाएँ . धूप पड़ने से जिन चट्टानों में पाणी भरा है , वह अक्सर दरकती हैं .

6- दौड़ न लगाएं. आगे-पीछे, ऊपर-नीचे देखते चलें.

7- रसद खत्म होने पर जंगली फल अथवा पत्तियां खाएं. पहाड़ पर कुछ बूटियाँ विषैली हैं लेकिन वृक्षों के उत्पाद सुरक्षित हैं.

8- आपदा में रात बितानी पड़ जाए, तो किसी भी सूखे नाले या घाटी में न रहें, वहाँ कभी भी पानी आ सकता है.

9- यदि एकांत में कोई ठग, लुटेरा मिले तो अपने मोबाइल फोन से किसी से बात करने का नाटक करें, यह आभास दें कि आपके साथी आस-पास ही हैं. मोबाइल फोन न हो तो ऐसे ही किसी का नाम लेकर झूठी आवाज़ लगाएं.

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...