जनसंदेश टाइम्स, कानपुर के स्थानीय संपादक आलोक पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार के साथ लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन के अनदेखी के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है. बताया जा रहा है कि आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे इस अखबार में पत्रकारों तथा कर्मचारियों की कमी है, जिसके चलते यह अखबार अपने प्रतिद्ंवद्वी अखबारों से टक्कर लेने में मुश्किल हो रही थी. इसके साथ अन्य अखबार कानपुर यूनिट से जुड़े जिलों के लिए अलग से एडिशन प्रकाशित कर रहे थे, वहीं जनसंदेश टाइम्स इस यूनिट से जुड़े सभी जिलों के लिए एक ही एडिशन निकाल रहा था.
बताया जा रहा है कि इस कारण यह अखबार लगातार पिटता जा रहा था. प्रबंधन की अनदेखी के बाद आलोक पांडेय ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अखबार में डीएनई के पद पर ज्वाइन किया था तथा प्रमोशन पाकर स्थानीय संपादक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे. आलोक पिछले 17 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं तथा अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, आज समाज अखबार के लिए विभिन्न शहरों में काम कर चुके हैं.





