बनारस से खबर है कि हिंदी दैनिक 'आज' के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने अखबार के विज्ञापन विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारी शिव कुमार पाण्डेय को घंटों तक ऑफिस के बाथरूम में बंद रखा। बताया जा रहा है कि शिव कुमार पर विज्ञापन के भुगतान में कुछ गड़बड़ी करने का आरोप था। जब इस गड़बड़ी की शिकायत प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को मिली तो उन्होंने शिव कुमार को ऑफिस में बुलाया तथा बाथरूम में बंद कर दिया।
घंटों बाथरूम में बंद शिव कुमार ने जब विज्ञापन की पूरी राशि भुगतान करने को तैयार हुए तब उन्हें बाहर निकाला गया तथा ही जल्दी से रकम चुकाने की हिदायत दी गई।





