Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महाराष्‍ट्र में एक और पत्रकार पर हमला

पश्चिम महाराष्ट्र के इचलकरंजी से प्रकाशित होने वाले दैनिक "महासत्ता" के वरिष्ठ पत्रकार बाल मकवाना के घर पर शनिवार रात स्थानीय पार्टी "आवाडे कांग्रेस" के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया और जमकर पत्‍थरबाजी की गई. इससे बाल मकवाना जी के मकान को काफी नुकसान पहुंचा है. मकवाना के घर जब पत्थर फेंके जा रहे थे उसी वक्त किसी ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी. सूचना के बाद घटनास्‍थल पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद हमलावार भाग खड़े हुए.

पश्चिम महाराष्ट्र के इचलकरंजी से प्रकाशित होने वाले दैनिक "महासत्ता" के वरिष्ठ पत्रकार बाल मकवाना के घर पर शनिवार रात स्थानीय पार्टी "आवाडे कांग्रेस" के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया और जमकर पत्‍थरबाजी की गई. इससे बाल मकवाना जी के मकान को काफी नुकसान पहुंचा है. मकवाना के घर जब पत्थर फेंके जा रहे थे उसी वक्त किसी ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी. सूचना के बाद घटनास्‍थल पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद हमलावार भाग खड़े हुए.

बाल मकवाना स्थानीय अखबार महासत्ता में "राजवाड़ा चौक" से नाम का एक विकली कॉलम चलाते हैं. इस कॉलम में उन्होंने "सहकार महर्षि या घऱ महर्षि" शीर्षक में सरकार पर व्यंगात्मक टिप्पणी की थी. जब कि इस टिप्पणी में किसी का नाम का उल्ल्लेख नहीं किया गया था. लेकिन इस टिप्‍पणी को अपने नेता के ऊपर किया गया मानकर क्रोधित लोकल पार्टी के 25-30 कार्यकर्ता पूर्व उपनगराध्यक्ष बालासाहब कलागते और प्रकाश मोरे के नेतृत्‍व में शनिवार दोपहर मकवाना के घर जुलूस लेकर पहुंच गए. उन्होंने मकवाना को धमकाया कि अगर भविष्य में उनके नेता के विरोध में किसी तरह की टिप्पणी की गयी या कुछ लिखा तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उसी दिन रात कुछ कार्यकर्ता फिर से मकवाना के घर पहुंचे. उन्होंने मकवाना के घर पर पथराव की. इससे घर का काफी नुकसान हुआ. पुलिस ने पत्रकार के घऱ संरक्षण दिया है, लेकिन इस वारदात से मकवाना परिवार काफी दहशत में है. इस घटना की इचलकरंजी के पत्रकारों ने निंदा की है. मराठी पत्रकार परिषद के कार्याध्यक्ष किरण नाईक ने भी इस हमले की कड़ी शब्दों में भर्त्‍सना की है. महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में चार पत्रकारों पर हमले हुए हैं. आये दिन हो रहे हमले की सरकार अनदेखी कर रही है. इसके विरोध में फिर से आंदोलन छेड़ेन के विषय में महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी ऍक्शन कमेटी की बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा. अगले सप्‍ताह मुंबई में यह बैठक होगी. यह जानकारी समति के कन्‍वेनर एसएम देशमुख ने दी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...