वाराणसी। हिन्दी के सबसे पुराने अखबार के छायाकार अनिल मिश्रा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर उनकी बाइक, मोबाइल, कैमरा, सोने की चेन और नगदी छीन लिया। हमले में अनिल को चोट आयी है। बताया जाता है कि रविवार की रात प्रेस का काम खत्म होने के बाद रात 1.30 बजे के करीब वो अपने घर संथवा जा रहे थे। कीटगंज वाटर प्लांट के पास जैसे ही अनिल पहुंचे अचानक सामने से आ रहे बाइक पर तीन युवकों ने अनिल को रोक लिया इससे पहले कि अनिल कुछ समझ पाते युवकों ने उनपर हमला कर दिया।
शनिवार की सुबह नगर के अन्य छायाकारों के साथ अनिल ने एसएसपी से भेंटकर अपने साथ हुए घटना की सारी जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सारनाथ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
बनारस से भास्कर गुहा नियोगी की रिपोर्ट.





