Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सीजेएम ने यूपी आईपीएस एसोसियेशन पर रिपोर्ट मंगाई

सीजेएम लखनऊ श्री प्रमोद कुमार ने आज उत्तर प्रदेश आईपीएस एसोसियेशन के विधिविरुद्ध होने पर एफआईआर कराने मेरे प्रार्थनापत्र पर मेरे अधिवक्ता श्री त्रिपुरेश त्रिपाठी की बहस सुन कर थाना महानगर, लखनऊ से रिपोर्ट मंगवाई है. मामले की अगली सुनवाई 04 जुलाई को होगी.

सीजेएम लखनऊ श्री प्रमोद कुमार ने आज उत्तर प्रदेश आईपीएस एसोसियेशन के विधिविरुद्ध होने पर एफआईआर कराने मेरे प्रार्थनापत्र पर मेरे अधिवक्ता श्री त्रिपुरेश त्रिपाठी की बहस सुन कर थाना महानगर, लखनऊ से रिपोर्ट मंगवाई है. मामले की अगली सुनवाई 04 जुलाई को होगी.

मैंने प्रार्थनापत्र में कहा कि यूपी पुलिस रेगुलेशन के पैरा 398 के अनुसार आईपीएस अधिकारी पुलिस बल के सदस्य हैं, अतः पुलिस बल (अधिकारों का शमन) एक्ट 1966 की धारा 3(1) के अनुसार वे बिना केन्द्र अथवा राज्य सरकार की स्पष्ट अनुमति के कोई  ऐसी संस्था नहीं बना सकते जो पूर्णतया सामाजिक, धार्मिक एवं मनोरंजक नहीं हो.  आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार इस एसोसियेशन को किसी स्तर पर कोई अनुमति नहीं मिली हुई है.

अतः मैंने यूपी आईपीएस एसोसियेशन के पुलिस बल (अधिकारों का शमन) एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत अपराध होने के नाते इसके पदाधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर  दर्ज कराने की मांग की. थाना महानगर द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कर मात्र पीली पर्ची की रसीद दी गयी. तब मैंने धारा 154(3) सीआरपीसी के तहत एसएसपी लखनऊ को एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भेजा और उसके बाद धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत कोर्ट में आवेदन किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...