शगुन टीवी से इस्तीफा देकर विनीता त्रिपाठी ने अपनी नई पारी जी न्यूज राजस्थान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. विनीता इसके पहले हमार टीवी, मौर्य टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन चैनलों में वे एंकर के रूप में काम कर चुकी हैं. माना जा रहा है कि जी न्यूज में भी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
अमर उजाला, आगरा के साथ सुशांत मिश्रा ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें डेस्क पर लाया गया है. सुशांत का चयन नोएडा में हुआ था, जिसके बाद उन्हें आगरा भेजा गया है.





