न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि देहरादून के रिपोर्टर नरायण परगाई को बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर गलत वीडियो भेजने का आरोप था. बताया जा रहा है कि चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी ने इसे संस्थान के साथ धोखाधड़ी मानते हुए उन्हें हटा दिया. इसके पहले भी एक बच्चे के कंधे पर बैठकर पीटूसी देते नारायण विवादों में आ गए थे.
सूत्रों का कहना है कि नारायण ने इंदौर के पाताल पानी का वीडियो यू ट्यूब से अपलोड करके उसे एक्सक्लूसिव बताते हुए न्यूज एक्सप्रेस के नोएडा ऑफिस भेजा था. बताया जा रहा है कि यह विजुअल जब चैनल हेड ने देखा तो सन्न रह गए. सूत्रों का कहना है कि निशांत चतुर्वेदी इस घटना पर दो साल पहले ही एंकरिंग कर चुके थे, लिहाजा यह वीडियो तत्काल उन्होंने पहचान लिया. इसके बाद जांच हुई तो पता चला कि नारायण ने यह वीडियो एक्सक्लूसिव बताकर भेजा था.
इसके बाद चैनल हेड ने पत्रकार के इस कार्रवाई को अक्षम्य तथा संस्थान के साथ धोखाधड़ी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निकाल बाहर कर दिया. नारायण इसके पहले भी एक बच्चे के ऊपर चढ़कर रिपोर्टिंग करते हुए विवादों में फंस गए थे. हालांकि यह वीडियो चैनल ने नहीं चलाया था.





